वाशिंगटन। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की सहायता रोकने के लिए अमेरिका ने तुर्किये, चीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की 130 कंपनियों और लोगों पर गुरुवार को प्रतिबंध लगा दिया।
अमेरिकी वित्त मंत्रालय के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने कहा है कि तुर्किये के नागरिक बर्क तुर्केन और उनकी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। बर्क पर रूसी खुफिया विभाग से संबंध रखने का आरोप है। इसके अलावा चीन और संयुक्त अरब अमीरात की कई कंपनियों पर कथित तौर पर विमानन उपकरण और मशीनें आदि भेजने का आरोप है। इसलिए इनके खिलाफ भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




