पुलिस स्टेशन में सिपाही ने खुद को गोली से उड़ाया

सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिला के कोलेबिरा पुलिस स्टेशन में सिपाही सत्यजीत कच्छप ने सरकारी इंसास एलएमजी (लाइट मशीन गन) से खुद को गोली मार ली। वारदात गुरुवार रात की है। वह इसी थाने में तैनात था। घटना की जांच कर रहें एसपी ने बताया

Advertisement

सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिला के कोलेबिरा पुलिस स्टेशन में सिपाही सत्यजीत कच्छप ने सरकारी इंसास एलएमजी (लाइट मशीन गन) से खुद को गोली मार ली। वारदात गुरुवार रात की है। वह इसी थाने में तैनात था।

घटना की जांच कर रहें एसपी ने बताया कि जांच में सहयोग के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। टीम आज (शुक्रवार) रांची से यहां पहुंचेगी। उधर, यह सामने आया है कि कच्छप ने गुरुवार दिन में हुई कथित रूप से गोलीबारी की घटना से परेशान होकर यह कदम उठाया।

प्रधानमंत्री आज वर्ल्ड फूड इंडिया-2023 के दूसरे संस्करण का करेंगे उद्घाटन

गोलीबारी की घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि सत्यजीत कच्छप पुतरीटोली बरसलोया सड़क मार्ग से भाड़े की कार से बरसलोया जा रहे थे। लसिया के पास सड़क किनारे खड़े रमेश साहू ओर जितेंद्र साहू (लसिया निवासी) को कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार आगे बढ़ गई। कुछ लोगों ने कार पीछा किया और कुछ दूर जाकर रोक लिया। आरोप है कि सत्यजीत ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे लोग तितर-बितर हो गए और सत्यजीत कार छोड़कर जंगल की ओर भाग गए।

इस घटना की सूचना के बाद कोलेबिरा थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश, इंस्पेक्टर विद्या शंकर और बानो थाना प्रभारी रंजीत कुमार महतो घटनास्थल पर पहुंचे। पूरी जानकारी लेने के बाद सत्यजीत कच्छप को जंगल में खोजा। उसे लेकर थाना पहुंचे। यहां गेट पर सिपाही ने खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर मौत हो गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *