नकली नोट बनाने वाले मशीन के साथ चार गिरफ्तार

नगांव। जिले की कसुवा पुलिस की कार्रवाई में नकली नोट बनाने के आरोप में मशीन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि कसुवा के उत्तर शिमुलुगुरी में कसुवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की। छापामारी

Advertisement

नगांव। जिले की कसुवा पुलिस की कार्रवाई में नकली नोट बनाने के आरोप में मशीन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आज बताया कि कसुवा के उत्तर शिमुलुगुरी में कसुवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की। छापामारी के दौरान बंदनागांव के एक दंपति सहित कुल चार लोगों को हिरासत में लिया गया। आरोपितों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे नकली नोट के बंडल बेचने वाले थे।

अभियान का नेतृत्व कसुवा थाना प्रभारी राजा इरशाद ने किया। छापामारी में गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विचेनो उइखान, ए शिमराई, उत्तर शिमुलुगुड़ी के इदरीस अली और काजीरंगा बालीसरिया के अनवर हुसैन के रूप में हुई है।

भूकंप से भारी तबाही, अब तक मलबे से निकाले गए 129 शव

गिरफ्तार किए गए लोगों से नकली नोट छापने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रिंटिंग मशीन, छापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कागज, तीन मोबाइल हैंडसेट, पांच सौ रुपये के नौ नोट, नकली नोटों का एक बंडल जब्त किया गया।

पुलिस ने एक वाहन (एएस-21सी-4119) को भी जब्त किया है। सभी लोगों के खिलाफ कसुवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *