टीपीसी का हार्डकोर नक्सली लोहरदगा पुलिस के हत्थे चढ़ा

लोहरदगा। पुलिस ने उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के हार्डकोर नक्सली कुलेश्वर कुमार यादव उर्फ डिटोल यादव को विशेष छापेमारी अभियान में पलामू से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस

Advertisement

लोहरदगा। पुलिस ने उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के हार्डकोर नक्सली कुलेश्वर कुमार यादव उर्फ डिटोल यादव को विशेष छापेमारी अभियान में पलामू से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में लोहरदगा के पुलिस कप्तान हारिश बिन जमां ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पेशरार थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम केरार से बुलबुल स्थित चौपा पाखल नाला, दुलदुबवा नाला एवं बुलबुल नाला में तीन हाई लेवल ब्रिज निर्माण कर रहे प्राइवेट कंपनी राइट वे कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के संवेदक से टीपीसी के उग्रवादियों ने बतौर लेवी दस लाख रुपये की लेवी मांगी गई थी। यह लेवी की रकम प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के जोनल कमांडर प्रभात जी और विकास जी के कहने पर मांगी गई थी।

मामले की सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर पेशरार थाने में मामला दर्ज करते हुए थाना प्रभारी अख्तर अली के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपित नक्सली का मोबाइल ट्रेस कर पलामू जिले के बिदरा पिपराटांड से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार टीपीसी नक्सली कुलेश्वर कुमार यादव उर्फ डिटोल यादव संवेदकों से लेवी मांगने का कार्य को अंजाम दिया करता था। उसके पास से लेवी मांगने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सिम बरामद हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.