वाईबीएन विश्वविद्यालय में किसान संगोष्ठी का आयोजन

रांची : वाईबीएन विश्वविद्यालय के सभागार में शनिवार को किसान संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें आसपास के इलाकों से करीबन 50 किसानों ने भाग लिया। संगोष्ठी की शुरूआत डॉ. अर्पणा शर्मा डीएसडब्ल्यू कम एसोसिएट डीन एसओएजी और एएच के स्वागत भाषण से हुई। तत्पश्चात दीप

Advertisement

रांची : वाईबीएन विश्वविद्यालय के सभागार में शनिवार को किसान संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें आसपास के इलाकों से करीबन 50 किसानों ने भाग लिया। संगोष्ठी की शुरूआत डॉ. अर्पणा शर्मा डीएसडब्ल्यू कम एसोसिएट डीन एसओएजी और एएच के स्वागत भाषण से हुई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ एवं पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया। किसान संगोष्ठी के मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. बीके. झा अध्यक्ष, कृषि अर्थशास्त्र विभाग, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची थे। मौके पर कृषि एवं पशुपालन विभाग के छात्रों ने किसानो पर कर्ज का बोझ विषय पर नाटक प्रस्तुत किया साथ ही किसान गीत भी प्रस्तुत किया गया। डॉ. बीके. झा ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया खेत में बीज की बुआई करते वक्त सर्वप्रथम खाद की मात्रा व बीज की गुणवत्ता को ध्यान में रखना चाहिए।

किसानों को रबी और खरीफ की फसलों के साथ ही जायद व नकदी फसलों पर भी ध्यान देना चाहिए। किसान खेतों में बुआई करने से पूर्व मिट्टी का परीक्षण करना भी अनिवार्य है। किसानों को हर साल खेती में हो रहे घाटे की भरपाई के लिए खेतों में नकदी फसलों को उगाना चाहिए। जिससे उनके खेत सालभर खाली नहीं रहें। किसानों को खाद-बीज के साथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा खेती के नायाब तरीकों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने भी वैज्ञानिकों से सवाल जवाब किये। मौके पर वाईबीएन विश्वविद्यालय प्रशासन समिति की उपस्थिति के साथ साथ विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी और शिक्षक एवं छात्र-छात्राए मुख्य रुप से उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *