एनटीपीसी की ओर से किया गया मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन

बड़कागांव : एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की ओर से ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना विभाग के महाप्रबंधक पंकज ध्यानी ने स्थानीय बुजुर्गों

Advertisement

बड़कागांव : एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की ओर से ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना विभाग के महाप्रबंधक पंकज ध्यानी ने स्थानीय बुजुर्गों के साथ मिलकर दीप प्रज्जवलित कर की। इस अवसर पर श्री ध्यानी ने कहा कि यह शिविर परियोजना के प्रभावित ग्रामीणों एवं प्रखंडवासियों को बेहतर सेवा प्रदान के लिए आयोजित की गयी है। क्षेत्र के लोग स्वस्थ एवं खुशहाल रहें इसके लिये मेगा कैंप के माध्यम से कई प्रकार की जांच कर दवाइओं का वितरण भी किया जा रहा है।

इस मेगा कैंप में कई बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाकर ग्रामीणों का बेहतर उपचार किया गया। बता दें कि मेगा शिविर के अलावा परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन भी कैंप लगाकर लोगों को इलाज किया जाता है ताकि लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहे। शिविर में लगभग 600 मरीजों का इलाज एवं आवश्यकता अनुसार दवा का वितरण किया गया। साथ ही आवश्यकतानुसार बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, ईसीजी जैसे कई जांच भी की गयी। शिविर में सीएमओ डॉ. कबीर प्रधान, डॉ. सुकुमार रेड्डी, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. जूही चावला, डॉ. हीरालाल राम, डॉ. रवि रंजन, डॉ. एमडी मालिक, डॉ. मयंक प्रताप सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. जयेश सहित अन्य लोगों का योगदान रहा। वहीं, शिविर के संचालन के लिए उप प्रबंधक संजीत कुमार सेनापति, मंजूनाथ, राजकिशोर महतो, वरिष्ठ प्रबंधक कमलाराम रजक, एग्जीक्यूटिव रजनीश कुमार, ऋचा नंदा, सिद्धि कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *