ईसीएल में सीएमपीएफ पेंशन संबन्धित कार्यशाला का आयोजन

Asansol : ईसीएल की सभी इकाइयों और प्रतिष्ठानों के सीएमपीएफ/पेंशन से संबन्धित अधिकारियों के लिए दिशेरगढ़ क्लब, ईसीएल मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला के दौरान, सीएमपीएफओ, आसनसोल क्षेत्र – I,II, III एवं देवघर क्षेत्र के सहायक आयुक्त अपूर्व पाठक

Advertisement

Asansol : ईसीएल की सभी इकाइयों और प्रतिष्ठानों के सीएमपीएफ/पेंशन से संबन्धित अधिकारियों के लिए दिशेरगढ़ क्लब, ईसीएल मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला के दौरान, सीएमपीएफओ, आसनसोल क्षेत्र – I,II, III एवं देवघर क्षेत्र के सहायक आयुक्त अपूर्व पाठक ने सीएमपीएफ़ से संबन्धित विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला के दौरान सीएमपीएफओ, आसनसोल के तीनों क्षेत्रों के अनुभाग प्रभारी और वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक भी उपस्थित थे।

कार्यशाला के दौरान ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्यालय के अधिकारियों को सीएमपीएफ और पेंशन से संबन्धित विषयों पर गहन चर्चा करने का अवसर मिला । इसके उपरांत संबन्धित विषयों पर स्पष्टीकरण भी दिये गए । कार्यशाला का यह परस्पर संवादात्मक सत्र अत्यधिक ज्ञानवर्धक साबित हुआ। कार्यशाला का आयोजन पेंशन विभाग, ईसीएल मुख्यालय द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में ईसीएल मुख्यालय से मुख्य प्रबन्धक(कार्मिक) मो॰ नज़रुल इस्लाम, पीएफ़/पेंशन प्रभारी तामशी रॉय चौधरी, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबन्धक राजमहल क्षेत्र संतोष प्रधान एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *