बैंक ऑफ इंडिया में सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर पुरस्कार वितरण आयोजन

Ranchi : केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशानुसार दिनांक 30 अक्तूबर से 5 नवंबर 2023 तक राँची अंचल में बड़े धूमधाम से सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान सतर्कता के प्रति जागरूकता को लेकर प्रतिदिन राँची अंचल द्वारा अपनी 111 शाखाओं, 5 अग्रणी जिला

Advertisement

Ranchi : केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशानुसार दिनांक 30 अक्तूबर से 5 नवंबर 2023 तक राँची अंचल में बड़े धूमधाम से सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान सतर्कता के प्रति जागरूकता को लेकर प्रतिदिन राँची अंचल द्वारा अपनी 111 शाखाओं, 5 अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय और 4 आरसेटी के माध्यम से स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थलों में “भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे” विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता रैली, ग्राम सभा और मानव श्रृंखला का भी निर्माण किया गया। आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में राँची आंचलिक कार्यालय के बिरसा मुंडा सभागार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर पर इस बार के सतर्कता जागरूकता सप्ताह का थीम “भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे” विषय पर संगोष्ठी (सेमिनार) का भी आयोजन किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सफल आयोजन हेतु सक्रिय प्रयास के लिए स्टाफ सदस्यों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सतर्कता अधिकारी दिनेश कुमार यादव और सह-संचालन मुख्य प्रबंधक डॉ. नीरज कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया। विधिवत रूप से धन्यवाद ज्ञापन प्रभात कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, मानव संसाधन विभाग द्वारा किया गया। मौके पर अनुराग वर्मा, संतोष मेहता, जेम्मा फ्रीडा टोप्पो, नजमुल होदा, राजेश यादव, कुमार अनिल सिन्हा, अनुपम गौरव, पिंकी सिंह, शिल्पी भाटिया, प्रियंका बर्धन, स्नेहा कच्छप, खुशबू तिवारी, प्रियंका कुमारी, ख्याति सिन्हा, पल्लवी प्रिया समेत बैंक के स्टाफ सदस्य थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *