हर्षोल्लास से एनटीपीसी का 49वां स्थापना दिवस मनाया गया 

बड़कागांव‌। हजारीबाग कोयला खनन परियोजनाओं में हर्षोल्लास के साथ एनटीपीसी की 49वां स्थापना दिवस मनाया गया। पकरी बरवाडीह, पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट, चट्टी बरियातू, केरेडारी एवं पदम कोयला खनन परियोजना के तमाम पदाधिकारी, एसोसिएट्स, सुरक्षा मेंतैनात सुरक्षा कर्मी एवंअन्य इस मौके उपस्थित हुए। स्थापना दिवस

Advertisement

बड़कागांव‌। हजारीबाग कोयला खनन परियोजनाओं में हर्षोल्लास के साथ एनटीपीसी की 49वां स्थापना दिवस मनाया गया। पकरी बरवाडीह, पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट, चट्टी बरियातू, केरेडारी एवं पदम कोयला खनन परियोजना के तमाम पदाधिकारी, एसोसिएट्स, सुरक्षा मेंतैनात सुरक्षा कर्मी एवंअन्य इस मौके उपस्थित हुए। स्थापना दिवस के इस जश्न की शुरुआत एनटीपीसी ध्वजारोहण के साथ की गई और उसके बाद प्रयोजना प्रमुखों द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया गया। परियोजनाओं के प्रमुखों ने अपने वक्तव्य में सबसे पहले 49 वर्ष में प्रवेश करने पर सभी कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और अपने विचार रखें। सबसेपहले बादाम कोयला खनन परियोजना के महाप्रबंधक प्रवीण अनंत राव पांडेनेसभा को संबोधित करतेहुए कहा कि जल्द ही बादाम कोयला खनन परियोजना में खनन कार्य शुरू की जाएगी। हमारी परियोजना को एमडीओ अलॉट हो चुका है और भूमि अधिग्रहण का काम भी तेजी से चल रहा है ऐसे में हम इस परियोजना को जल्द शुरू कर पाएंगे। इसके बाद पकरी बरवाडीह एवं पकरी बरवाडीह नॉर्थवेस्ट कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख श्री नीरज जलोटा ने शुभकामनाओं के साथ अपनी परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को बयां करते हुए कहा कि हम निरंतर अपने लक्ष्य को हासिल करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

लेकिन हमें ध्यान में रखना है कि हम सब अपने लक्षण को प्राप्ति के सफर में खुश रहें खुश रहना हम सबके लिए जरूरी है। उन्होंने विशेष तौर पर जिक्र किया कि आसपास के क्षेत्रों में एनटीपीसी के द्वारा कई तरह के विकास कार्य किए जा रहे हैं जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। उनके संबोधन के बाद चट्टी बरियातू एवं केरेडारी के एचओपी इंचार्ज फैज तैय्यब ने अपना वक्तव्य रखा उन्होंने चट्टी बरियातू व केरेडारी परियोजना के बारे में कहा कि हमारी दोनों ही परियोजनाएं बहुत कम समय में अपने लक्षण को प्राप्त करने में सफल हुई है जहां चट्टी बरियातू ने रिकॉर्ड 119 दिन में एक मिलियन मेट्रिक टन का कोयला उत्पादन कर रिकॉर्ड बनाया वहीं केरेडारी कोयला खनन परियोजना भी रिकॉर्ड समय में शुरू हुई। इन संबोधनों में सभी का परियोजना प्रमुखों का रुझान निरंतर तेज गति एवं सुरक्षा के साथ काम करने पर रहा न। सभी नेपर्यावरण आसपास के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की बातें कहीं। एनटीपीसी के 49वें जन्मदिन के मौके पर परियोजना प्रमुखों के अलावा सभी परियोजनाओं के कर्मचारी, एसोसिएट्स एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *