जवाहर विद्या मंदिर श्यामली में सतर्कता जागरूकता दिवस मना

Ranchi : जवाहर विद्या मंदिर श्यामली में सतर्कता जागरूकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा द्वारा सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों को शपथ दिलाया की वे जीवन में ईमानदारी से संविधान प्रदत्त नियमों का पालन करेंगे, न ही

Advertisement

Ranchi : जवाहर विद्या मंदिर श्यामली में सतर्कता जागरूकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा द्वारा सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों को शपथ दिलाया की वे जीवन में ईमानदारी से संविधान प्रदत्त नियमों का पालन करेंगे, न ही रिश्वत लेंगे और न ही रिश्वत देंगे। अपने कार्य में पारदर्शिता लाते हुए जनहित में कार्य करेंगे तथा अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण पेश करेंगे। सभा में मुख्य सतर्कता अधिकारी बी० विश्वनाथ ने बच्चों को संबोधित और प्रेरित करते कहा कि हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार बहुत बड़ी बाधा है।

भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने हेतु सभी पक्षों जैसे सरकार, नागरिकों और निजी क्षेत्रों में एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। प्रत्येक छात्र, युवा और नागरिक को सतर्क रहते हुए सदैव ईमानदारी और सत्य निष्ठा के प्रति वचनबद्ध होना चाहिए तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में साथ देना चाहिए और भ्रष्टाचार से संबंधित घटना की उचित रिपोर्ट एजेंसी को देनी चाहिए। मौके पर प्रभारी प्राचार्य एस०के०झा उप प्राचार्य बी०एन०झा , संजय कुमार समेत विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *