झारखंड स्थापना दिवस के दिन मुख्यमंत्री करेंगे कई योजनाओं का ऐलान

रांची। राज्य सरकार अपने कार्यकाल के चौथे वर्ष में झारखंड के 25वें स्थापना दिवस को समारोहपूर्वक, भव्य एवं आकर्षक तरीके से मनाएगी। इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इस स्थापना दिवस पर होनेवाले समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई योजनाओं का ऐलान करेंगे। इसकी

Advertisement

रांची। राज्य सरकार अपने कार्यकाल के चौथे वर्ष में झारखंड के 25वें स्थापना दिवस को समारोहपूर्वक, भव्य एवं आकर्षक तरीके से मनाएगी। इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इस स्थापना दिवस पर होनेवाले समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई योजनाओं का ऐलान करेंगे। इसकी भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इन योजनाओं का होगा ऐलान

  • खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से गरीबों की दाल वितरण योजना 15 नवंबर से शुरू करने की तैयारी है।
  • झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अभियान-3 की शुरुआत करेंगे
  • अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के साथ सरकार एमओयू करेगी। अजीम प्रेमजी विवि एक ही कैंपस में तकनीकी शिक्षा से लेकर मेडिकल, बिजनेस आदि की सुविधा देगी।
  • रांची स्मार्ट सिटी परिसर में अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चेन्नई की आधारशिला रखी जाएगी, जहां पहले चरण में ओपीडी शुरू होगी। बाद में 250 बेड का अस्पताल बनेगा।
  • रांची में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। लाभुकों को ऑन स्पॉट लाभ देने की सुविधा भी होगी। जिलों में भी प्रदर्शनी लगेगी।
  • राज्य सरकार ने अपने कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि के लिए प्रशिक्षण नीति 2023 तैयार की है। इसकी घोषणा की तैयारी है।
  • झारखंड आंदोलनकारियों के लिए विशेष पैकेज का ऐलान होगा। अब तक चिन्हित आंदोलनकारियों को सरकार सम्मानित कर सकती है, उन्हें सम्मान राशि भी मिल सकती है।
  • इस बार राज्य गठन का 24 साल खत्म होकर 25 वें साल में प्रवेश करेगा। इसलिए इस बार जिला एवं प्रखंड वार स्थापना दिवस मनाने की भी तैयारी चल रही है।
  • सभी चौक चौराहों की होगी आकर्षक विद्युत सज्जा।इस बार स्थापना दिवस समारोह के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सचिवालय, स्वतंत्रता सेनानियों, झारखंड के शहीदों के नाम से बने चौक को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। इसकी विशेष तैयारी नगर निगम और जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *