विश्व में बज रहा भारत का डंका: नरेन्द्र मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मतदान से पहले ही कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है। कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में एमपी के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता। इसीलिए एमपी को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। आज पूरे

Advertisement

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मतदान से पहले ही कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है। कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में एमपी के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता। इसीलिए एमपी को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आपके वोट में त्रिविद शक्ति का साहस है। आपका वोट यहां भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है। आपका वही वोट एमपी को कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार से सौ कोस दूर ले जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को मप्र के सतना जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास एमपी के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। एमपी के नेताओं को यहां के युवाओं का कोई भविष्य नहीं दिखता। देशवासी जानते हैं कि मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी पूरी होने की गारंटी।

उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं राममंदिर की चर्चा होती है। राम काज कीन्हे बिनु मोहे काज विश्राम। अब रुकना नहीं है, थकान नहीं है और विश्राम का तो सवाल ही नहीं उठता। हम तो भक्ति में डूबे हुए लोग हैं। हम राम मंदिर बनाते हैं भक्ति से और उसी भक्ति से गरीब के घर बनाते हैं। 2014 में ही मध्य प्रदेश को डबल इंजन की ताकत मिली है। तेज विकास का समय अब आया है। दलित, पिछड़े, शोषित सभी को उसका हक मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के अपने घर के सपने को पूरा किया है। इतने तो किसी देश में आबादी नहीं होती जितने हमने घर बना दिए हैं। हम भक्ति में डूबे हुए लोग हैं। जितने भक्ति से राम मंदिर बनाते हैं, उतनी ही भक्ति से गरीबों के लिए चार करोड़ घर भी बनाते हैं। अगर नया संसद भवन बनाते हैं तो पंचायतों के लिए भवन भी बनाते हैं। एमपी उन राज्यों में से है जहाँ गरीबों के लिए लाखों घर बने हैं। मेरी गारंटी है जिनको घर नहीं मिला है उन्हें भी घर मिलेगा। 03 दिसंबर के बाद आवास योजना का कार्य और तेजी से किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *