आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान की मॉनिटरिंग के लिए 15 IAS अधिकारियों की नियुक्ति

रांची। 15 नवंबर से शुरू होने वाली आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की निगरानी एवं अनुश्रवण के लिए राज्य के 15 पदाधिकारी को जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय में

Advertisement

रांची। 15 नवंबर से शुरू होने वाली आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की निगरानी एवं अनुश्रवण के लिए राज्य के 15 पदाधिकारी को जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय में विभाग ने आदेश जारी किया है।

बिहार जाने के लिए 15 और 22 नवंबर को चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

राजीव अरुण एक्का को पूर्वी सिंहभूम, अजय कुमार सिंह को रांची और धनबाद , सुनील कुमार को बोकारो ,लातेहार, राहुल पुरवार को गोड्डा, अमिताभ कौशल को कोडरमा व गिरिडीह, मनीष रंजन को देवघर व जामताड़ा, राजेश कुमार शर्मा को साहिबगंज, अबू बकर सिद्दीकी को पश्चिम सिंहभूम और सिमडेगा का प्रभार सौंपा गया है।

इसी प्रकार प्रवीण टोप्पो को सरायकेला खरसावां और चतरा, प्रशांत कुमार को दुमका और पाकुड़ कृपानंद झा को पलामू और गढ़वा, मनोज कुमार को खूंटी, विप्रा भाल को लोहरदगा, चंद्रशेखर को गुमला व जितेंद्र कुमार सिंह को हजारीबाग और रामगढ़ जिला का प्रभारी बनाया गया है। सभी पदाधिकारी जिले की उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को मार्गदर्शन भी देंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *