बाइडेन और जिनपिंग 15 नवंबर को मिलेंगे

वाशिंगटन। अब यह पक्का हो गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 15 नवंबर को मुलाकात होगी। यहां व्हाइट हाउस ने इसकी घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स में व्हाइट हाउस के हवाले से कहा गया है

Advertisement

वाशिंगटन। अब यह पक्का हो गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 15 नवंबर को मुलाकात होगी। यहां व्हाइट हाउस ने इसकी घोषणा की है।

मीडिया रिपोर्ट्स में व्हाइट हाउस के हवाले से कहा गया है कि राष्ट्रपति बाइडेन बुधवार (15 नवंबर) को एक साल में पहली बार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से आमने-सामने मिलेंगे। इस मुलाकात को दुनिया की दो महाशक्तियों के बीच तनाव को कम करने के उद्देश्य से उच्च-स्तरीय कूटनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

दोनों के बीच यह मुलाकात सैन फ्रांसिस्को के खाड़ी क्षेत्र में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन पर होनी है। इस मुलाकात में बीजिंग और वाशिंगटन के अधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इससे पहले बाइडेन और जिनपिंग पिछले साल 13 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले मिले थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *