चारपाई में लगी आग, जिंदा जले भाई-बहन

मीरजापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा गांव में सोमवार की सुबह मोमबत्ती से चारपाई में लगी आग से झुलसकर दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे चारपाई पर सो रहे थे। बच्चे घर पर अकेले थे। माता-पिता काम पर निकले थे। आग इस तरह

Advertisement

मीरजापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा गांव में सोमवार की सुबह मोमबत्ती से चारपाई में लगी आग से झुलसकर दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे चारपाई पर सो रहे थे। बच्चे घर पर अकेले थे। माता-पिता काम पर निकले थे। आग इस तरह लगी कि घर का चिराग ही बुझ गया। घटना से दीपावली पर परिवार में अंधेरा छा गया।

सोनवर्षा गांव निवासी डब्लू कोल पुत्र मोती कोल व उसकी पत्नी एक वर्षीय पुत्र एवं तीन वर्षीय पुत्री को चारपाई पर सोता छोड़ घर से रोजमर्रा के काम के लिए बाहर निकल गए थे। चारपाई के पास जल रही मोमबत्ती चारपाई पर गिर गई और सो रहे दोनों बच्चों को आग ने अपनी आगोश में ले लिया। जब डब्लू पत्नी के साथ घर पहुंचा तो बच्चे आग में गंभीर रूप से झुलस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल झुलसे बच्चों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लालगंज पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात बच्चों की हालत गंभीर देख मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने दोनों भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्राधिकारी आपरेशन अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि आग से झुलसकर दो बच्चों की मौत हुई है। राजगढ़ पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *