दिल्ली-एनसीआर की हवा में कोई सुधार नहीं, संकट बरकरार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के महानगरों में धुआं और कोहरे के कारण वातावरण में प्रदूषक तत्वों की चादर लगातार मोटी हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 500 अंक के

Advertisement

नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली और आसपास के महानगरों में धुआं और कोहरे के कारण वातावरण में प्रदूषक तत्वों की चादर लगातार मोटी हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 500 अंक के पार चला गया। आनंद विहार में एक्यूआई 447, आरकेपुरम में 469, पंजाबी बाग में 484 और आईटीओ में 445 रहा। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आगामी कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ साथ कोहरा भी छाने लगेगा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 24 घंटे पहले गुरुवार को मुंडका, नेहरू नगर, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, वजीरपुर और द्वारका सेक्टर में एक्यूआई 450 से अधिक पहुंच गया। इससे इन छह जगहों पर हवा की गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में रही। बोर्ड के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का

समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 419 रहा। यह गंभीर श्रेणी है। एक दिन पहले यह 401 रहा था। फरीदाबाद में यह 424, गाजियाबाद में 376, ग्रेटर नोएडा में 340, गुरुग्राम में 363 और नोएडा में 355 था। बोर्ड के अनुसार नवंबर के 16 दिनों में दिल्ली में अब तक तीन दिन हवा की गुणवत्ता खराब, पांच दिन बहुत खराब, छह दिन गंभीर और दो दिन खतरनाक श्रेणी में रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *