छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 75.08 प्रतिशत मतदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 70 विधानसभा सीटों के 958 उम्मीदवारों की किस्मत ईव्हीएम में कैद हो गई है। वोटिंग को लेकर निर्वाचन आयोग ने बीती आधी रात जो आंकड़ा जारी किया है उसके अनुसार 75.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं 2018

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 70 विधानसभा सीटों के 958 उम्मीदवारों की किस्मत ईव्हीएम में कैद हो गई है। वोटिंग को लेकर निर्वाचन आयोग ने बीती आधी रात जो आंकड़ा जारी किया है उसके अनुसार 75.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं 2018 में इन 70 सीटों में 76.69 प्रतिशत वोट पड़े थे।

प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के लिये एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता थे। इस चरण में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, आठ मंत्रियों और चार सांसदों समेत 958 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया।

धनबाद-अलेप्पी 20 से 26 तक बदले मार्ग से चलेगी

धमतरी जिले में सबसे अधिक मतदान हुआ है। वहीं रायपुर जिले में सबसे कम मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग के अनुसार यह अंतिम आंकड़े नहीं है। वोटिंग परसेंटेज में और बढ़ोतरी हो सकती है।आयोग से मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिले में 82.79 प्रतिशत ,बलौदाबाजार में, भाटापारा में 74.81,बलरामपुर-83.46,बेमेतरा-77.39,बिलासपुर-67.35,धमतरी-84.23,दुर्ग-71.59,गरियाबंद- 82.62,गौरेला पेण्ड्रा मरवाही-78.27,जांजगीर-चांपा- 72.04,जशपुर- 77.27,कोरबा- 74.08,कोरिया- 81.79,महासमुंद- 80.48,मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- 78.43,मुंगेली- 67.62,रायगढ़- 83.92,रायपुर- 65.45,सक्ति – 71.43,सारंगढ़-बिलाईगढ़- 74.58,सूरजपुर- 80.12 तथा सरगुजा में 80.18 प्रतिशत मतदान हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *