चक्रवात मिचौंग से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त

चेन्नई/अमरावती। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान मिचौंग पिछले 6 घंटे के दौरान सात किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। आज (मंगलवार) सुबह इसके नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार

Advertisement

चेन्नई/अमरावती। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान मिचौंग पिछले 6 घंटे के दौरान सात किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। आज (मंगलवार) सुबह इसके नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार करने के आसार हैं। इसके असर से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बरसात होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चेन्नई केंद्र ने सुबह चेताया है कि तमिलनाडु के 10 जिलों चेन्नई, तिरुवल्लुर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, रानीपेट और वेल्लोर आदि में आंधी चलने और बिजली गिरने के साथ ही मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कल (सोमवार) को भारी बारिश से हुए नुकसान के बारे में अफसरों से चर्चा कर राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली।

कल (सोमवार) चक्रवात से चेन्नई में अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई। तेज हवाओं के कारण राज्य में पेड़ उखड़ गए हैं। दोनों राज्यों में कई स्थानों पर जलभराव होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज ओडिशा, तेलंगाना, पुड्डुचेरी में भी बरसात होने की संभावना जताई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *