प्रधानमंत्री 17-18 दिसंबर को सूरत और वाराणसी का दौरा करेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17-18 दिसंबर को गुजरात के सूरत और उत्तर प्रदेश के वाराणसी का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री 17 दिसंबर को सुबह करीब 10:45 बजे

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17-18 दिसंबर को गुजरात के सूरत और उत्तर प्रदेश के वाराणसी का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री 17 दिसंबर को सुबह करीब 10:45 बजे सूरत एयरपोर्ट पर नई इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। टर्मिनल भवन पीक आवर्स के दौरान 1200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संभालने के लिए सुसज्जित है।

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन करेंगे। यह अंतरराष्ट्रीय हीरे और आभूषण कारोबार के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र होगा। यह कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा।

पीएमओ के अनुसार इसके बाद प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाएंगे और करीब साढ़े तीन बजे कटिंग मेमोरियल स्कूल मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेंगे। वहां प्रधानमंत्री पीएम आवास, पीएम स्वनिधि, पीएम उज्ज्वला जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप प्रधानमंत्री शाम करीब 5:15 बजे नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कन्याकुमारी-वाराणसी तमिल संगमम ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री 18 दिसंबर को सुबह करीब 10:45 बजे वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर जाएंगे, जिसके बाद करीब 11:30 बजे एक सार्वजनिक समारोह में इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर वह महामंदिर के भक्तों को भी संबोधित करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाके सेवापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेंगे। वह काशी संसद खेल प्रतियोगिता 2023 के प्रतिभागियों के कुछ लाइव खेल कार्यक्रम भी देखेंगे। उसके बाद, वह कार्यक्रम के विजेताओं के साथ बातचीत भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे।

इसके बाद करीब 2:15 बजे एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री करीब 19,150 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.