उज्जैनः आज शाही ठाट-बांट से नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान महाकाल

उज्जैन। कार्तिक-अगहन मास में निकलने वाली सवारियों की श्रृंखला में भगवान महाकाल की परंपरागत चौथी और शाही सवारी आज (सोमवार को) धूमधाम से निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर ठाट-बांट से नगर भ्रमण पर निकलेंगे और अपनी प्रजा का

Advertisement

उज्जैन। कार्तिक-अगहन मास में निकलने वाली सवारियों की श्रृंखला में भगवान महाकाल की परंपरागत चौथी और शाही सवारी आज (सोमवार को) धूमधाम से निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर ठाट-बांट से नगर भ्रमण पर निकलेंगे और अपनी प्रजा का हाल जानेंगे।

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की सवारी सभा-मंडप से विधिवत पूजन अर्चन पश्चात अपरान्ह 4.00 बजे महाकाल मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। सवारी में भूतभावन बाबा महाकाल के आगमन की उद्घोषणा करता उदघोषक, घुड़सवार दल, देश भक्ति व धार्मिक मधुर धुन बजाता बैंड शामिल रहेंगे। भजन-कीर्तन, झांझ-मंजीरों से गुंजायमान भक्तों के साथ सवारी शाम को मां क्षिप्रा के तट पर पंहुचेगी, जहां भगवान बाबा महाकाल का माँ क्षिप्रा के जल से अभिषेक व पूजन अर्चन होगा।

महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि सवारी परंपरागत शाही मार्ग कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, कहारवाड़ी होकर रामघाट पहुंचेगी। यहां पूजन-अर्चन के बाद बाबा महाकाल की सवारी गणगौर दरवाजा, कार्तिक चौक, ढाबा रोड़, तेलीवाड़ा, कंठाल, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार व गुदरी होते हुए वापस महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *