छात्रा का शव जंगल से पुलिस ने जली हालत में किया बरामद

ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत ढलवाला से पिछले 12 दिनों से गायब छात्र की लाश को पुलिस ने जंगल से बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि विगत चार दिसंबर को ढालवाला से एक छात्रा अचानक लापता हो गई

Advertisement

ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत ढलवाला से पिछले 12 दिनों से गायब छात्र की लाश को पुलिस ने जंगल से बरामद कर लिया है।

थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि विगत चार दिसंबर को ढालवाला से एक छात्रा अचानक लापता हो गई थी, जिसके परिजनों ने ढालवाला पुलिस चौकी पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी, तभी से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा था छात्र की मुलाकात मोबाइल से गुमशुदगी के दिन प्रताप नगर निवासी एक लड़के से भी हुई थी। इसके संबंध में शनिवार के दोपहर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश वन विभाग क्षेत्र अंतर्गत देहरादून रोड पर जंगल के अंदर एक छात्रा की लाश जली हालत में पड़ी है।

छात्रा की लाश के पास जले हुए पत्ते भी मिले। मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा है प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर चल रही है। बताया जा रहा है, कि 4 दिसंबर को छात्रा ढालवाला से लापता हो गई थी। इसकी गुमशुदा की रिपोर्ट परिवार जनों ने पुलिस चौकी ढालवाला में लिखवाई है।

बताया जा रहा है कि छात्रा का प्रताप नगर, लंबगांव के रहने वाले लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाले दिन युवक की बात छात्रा से फोन पर कई बार हुई है। छात्रा यहां अपनी बुआ के यहां रहती थी। जबकि माता-पिता किराए के मकान में ढालवाला में रहते थे। परिवार जनों ने छात्रा की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है। सूचना पर नरेंद्र नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी शिल्पी और थाना प्रभारी रितेश शाह मौके पर पहुंचे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.