आठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात को आठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इनमें तीन प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी तैनाती मिली है। जानकारी के मुताबिक, विशेष सचिव स्तर के आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें विशेष सचिव, राजस्व विभाग और अपर

Advertisement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात को आठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इनमें तीन प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी तैनाती मिली है।

जानकारी के मुताबिक, विशेष सचिव स्तर के आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें विशेष सचिव, राजस्व विभाग और अपर आयुक्त चकबंदी महेंद्र सिंह को विशेष सचिव, गृह बनाया गया है। विशेष सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग रेणु तिवारी को अपर आयुक्त ग्राम्य विकास व मनरेगा की जिम्मेदारी मिली है।

यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक शेषनाथ को विशेष सचिव चीनी व गन्ना विकास विभाग, विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग अरुण प्रकाश को विशेष सचिव एमएसएमई के साथ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपर आयुक्त मनरेगा व ग्राम्य विकास योगेश कुमार को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन शाखा के पद पर भेजा गया है। इसी तरह प्रतीक्षारत टीके शिबु को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद और सुनील कुमार वर्मा को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है। अनुराग पटेल को विशेष सचिव राजस्व विभाग और अपर आयुक्त चकबंदी बनाया गया है। ये तीनों अधिकारी पहले सोनभद्र, औरैया और बांदा जिले के डीएम के पद पर रहते हुए हटा दिया गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *