मकान में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र के पाढ़म स्थित एक मकान में मंगलवार रात लगी भीषण आग में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक

Advertisement

फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र के पाढ़म स्थित एक मकान में मंगलवार रात लगी भीषण आग में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

थाना जसराना क्षेत्र के कस्बा पाढ़म में रमन प्रकाश राजपूत का तीन मंजिला मकान है। जिसमें वे राजपूत इलेक्ट्रिकल्स, राजपूत ज्वेलर्स एवं राजपूत फर्नीचर के नाम से अपने बेटों मनोज और नितिन के साथ व्यवसाय करते हैं। बताया जाता है कि मंगलवार की रात अचानक शॉर्ट सर्किट से उनके मकान में आग लग गई। आग लगने के समय सभी परिजन घर के अंदर थे। जिनमें रमन के बड़े बेटे मनोज, उनकी पत्नी और उनके 3 बच्चे, वहीं छोटे बेटे नितिन की पत्नी और उनकी 6 माह की बच्ची थी।

आग लगने के बाद घर से केवल रमन प्रकाश और उनके छोटे बेटे नितिन ही बाहर निकल सके। जबकि अन्य सभी परिजन आग में ही फंसे रह गए। आग लगने से कस्बे में हड़कंप मच गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू हो गए। जानकारी मिलने पर डीएम रवि रंजन, एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी देहात रणविजय सिंह, एसडीएम पारसनाथ मौर्य, सीओ अनिवेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिए। करीब ढाई घंटे रेस्क्यू चला।

जिलाधिकारी रवि रंजन ने बताया कि कस्बा पाढ़म में एक मकान में आग लगने की घटना हुई। जिसमें एक ही परिवार के 9 लोग फंसे हुए थे। जिनमें से 3 लोगों को बचा लिया गया लेकिन 6 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि करीब ढाई घंटे रेस्क्यू चला। इस रेस्क्यू में आगरा, मैनपुरी, एटा व फिरोजाबाद से फायर बिग्रेड की 18 गाड़ियों व 12 थानों की पुलिस शामिल रही। फिलहाल एडीजी आगरा राजीव कृष्ण और आईजी आगरा नचिकेत झा अस्पताल पहुंचे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *