भीषण अग्निकांड : एक ही चिता पर हुआ छह शवों का अंतिम संस्कार, हर आंख हुई नम

फिरोजाबाद। जसराना के कस्बा पाढम में मंगलवार की रात हुए भीषण अग्निकांड में हुई छह लोगों की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। बुधवार को एक ही चिता पर एक साथ सभी छह शवों का अंतिम संस्कार किया गया। यह देख हर आंखें नम

Advertisement

फिरोजाबाद। जसराना के कस्बा पाढम में मंगलवार की रात हुए भीषण अग्निकांड में हुई छह लोगों की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। बुधवार को एक ही चिता पर एक साथ सभी छह शवों का अंतिम संस्कार किया गया। यह देख हर आंखें नम हो गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जसराना के कस्बा पाढ़म निवासी रमन प्रकाश का बाजार में दो मंजिला घर है। मंगलवार रात को घर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई जिससे रमन प्रकाश के पुत्र मनोज कुमार (35), पुत्रबधू नीरज (34), पत्नी मनोज, नाती हर्ष (12) पुत्र मनोज और भारत (8) पुत्र मनोज, छोटे पुत्र नितिन की पत्नी शिवानी (32) और उसकी तीन माह की पुत्री तेजस्वी की जलकर मौत हो गई थी। रमन प्रकाश और नितिन घर से बाहर गए थे। इससे इनकी जान बच गई। देर रात तक एक-एक कर छह शव निकाले गए तो लोगों का कलेजा कांप गया। सभी शव बुरी तरह जल चुके थे। बुधवार को सभी शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में आसपास के हजारों ग्रामीण शामिल हुए। हर किसी की आंखों में आंसू थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताया। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए। इधर इस भीषण अग्निकांड के बाद बुधवार को कस्बे के कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। सुबह से बाजार बंद है। गलियों में मातम पसरा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *