- पाकिस्तान ने खोदी अपनी कब्र, भारतीय सेना का जवाब ऐतिहासिक
Ranchi: भारतीय सेना द्वारा हाल ही में की गई एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर पर अबुआ अधिकार मंच ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। मंच के प्रमुख अभिषेक शुक्ला ने इसे भारत सरकार का साहसिक और समयोचित कदम बताते हुए इसे आतंकवाद के विरुद्ध एक निर्णायक कार्रवाई करार दिया।
श्री शुक्ला ने कहा, पाकिस्तान भारत पर हमला करने की नापाक कोशिश कर अपनी कब्र खुद खोद रहा है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब सिर्फ चेतावनी नहीं देता, सीधे कार्रवाई करता है।
उन्होंने आगे कहा कि यह ऑपरेशन न केवल सीमा पार बैठे आतंकियों को करारा जवाब है, बल्कि देश के भीतर सामाजिक वैमनस्य फैलाने वालों को भी स्पष्ट संदेश है कि देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सेना के शौर्य और संकल्प को मेरा शत-शत नमन है। अब देशविरोधी ताकतों को समझ लेना चाहिए कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा — यह नया भारत है, जो हर हमले का जवाब दुगनी ताकत से देगा।
अबुआ अधिकार मंच ने आमजन से अपील की है कि इस निर्णायक घड़ी में पूरे देश को एकजुट होकर सेना और सरकार का समर्थन करना चाहिए।

