नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवक घायल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now दुखन मेमोरियल अस्पताल के पास हादसा; एक की हालत गंभीर, प्रशासन की टीम ने रिम्स पहुंचाया मुकेश रंजन Ranchi : दुखन मेमोरियल अस्पताल के समीप मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक

नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवक घायल
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • दुखन मेमोरियल अस्पताल के पास हादसा; एक की हालत गंभीर, प्रशासन की टीम ने रिम्स पहुंचाया

मुकेश रंजन
Ranchi : दुखन मेमोरियल अस्पताल के समीप मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए रिम्स भेजा गया।

घायल युवक की पहचान कमलेश कुमार, पिता अरुण महतो, उम्र 16 वर्ष, निवासी सातकी-सदमा के रूप में बताई गई है। वहीं, बाइक पर सवार दूसरे युवक की पहचान विजय कुमार महतो, उम्र 27 वर्ष, पिता चंदौ महतो, निवासी चन्हो थाना क्षेत्र, बालसोगरा मदरसा के रूप में बताई गई है। बताया गया कि घायल युवक सतासी निवासी वरुण महतो का भतीजा है।

दुर्घटना के कारणों की वास्तविक जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है तथा दुर्घटना में शामिल वाहन चालक की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.