रांची में सजेगा केसरवानी समाज का भव्य मिलन समारोह, 20 सितंबर को जुटेगा समाज का सैलाब

11वें वैवाहिक परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों को मिलेगा साझा मंच, प्रतिभाओं और समाजसेवियों का होगा सम्मान मुकेश रंजन Ranchi : रिश्तों की नई शुरुआत, प्रतिभाओं का सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश—इन तीनों उद्देश्यों को लेकर रांची जिला केसरवानी वैश्य सभा की ओर

रांची में सजेगा केसरवानी समाज का भव्य मिलन समारोह, 20 सितंबर को जुटेगा समाज का सैलाब
Advertisement
  • 11वें वैवाहिक परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों को मिलेगा साझा मंच, प्रतिभाओं और समाजसेवियों का होगा सम्मान

मुकेश रंजन
Ranchi : रिश्तों की नई शुरुआत, प्रतिभाओं का सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश—इन तीनों उद्देश्यों को लेकर रांची जिला केसरवानी वैश्य सभा की ओर से 20 सितंबर 2026, रविवार को राजधानी रांची में भव्य 11वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन, सम्मान समारोह सह वार्षिक मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है। रांची के साथ गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा और खूंटी से भी समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना है।

लालगुटवा बैंक्वेट हॉल, कटहल मोड़, रांची में होने वाला यह समारोह सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक-दूसरे से परिचित कराने के साथ परिवारों को उपयुक्त वैवाहिक संबंध तलाशने के लिए सहज और सकारात्मक मंच उपलब्ध कराना है।

एक मंच पर मिलेंगे रिश्ते, परिवार और संस्कार

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण वैवाहिक परिचय कार्यक्रम होगा। इसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों तथा उनके परिजनों को आपसी परिचय का अवसर मिलेगा। आयोजकों का कहना है कि बदलते सामाजिक परिवेश में ऐसे आयोजन परिवारों के बीच संवाद बढ़ाने और संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों के अनुरूप रिश्ते तलाशने में उपयोगी साबित हो रहे हैं।

प्रतिभाओं और समाजसेवियों का होगा सम्मान

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं तथा सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके माध्यम से समाज की नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा।

मिलन समारोह में दिखेगा सामाजिक एकता का विराट स्वरूप

रांची जिला केसरवानी वैश्य सभा के पदाधिकारियों के अनुसार यह आयोजन केवल वैवाहिक परिचय तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद, सहयोग और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना भी है। वार्षिक मिलन समारोह में समाज की उपलब्धियों, भावी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों पर भी चर्चा होगी।

नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने की पहल

आयोजकों का कहना है कि समाज की मजबूती केवल संगठन से नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने से होती है। इसी सोच के साथ सम्मेलन को व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी समाज के वरिष्ठों और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों से जुड़ सके।

समिति के राधेश्याम केसरी ने बताया कि समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने समाज के सभी परिवारों, युवक-युवतियों, अभिभावकों और सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.