नर्सिंग होम में भीषण आग, 20 लोगों की मौत

शीजियाझुआंग। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक नर्सिंग होम में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। यह आग मंगलवार रात करीब नौ बजे चेंगडे शहर के लोंगहुआ काउंटी में लगी।

नर्सिंग होम में भीषण आग, 20 लोगों की मौत
Advertisement

शीजियाझुआंग। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक नर्सिंग होम में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। यह आग मंगलवार रात करीब नौ बजे चेंगडे शहर के लोंगहुआ काउंटी में लगी। बुधवार सुबह तीन बजे तक कुल 20 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, नर्सिंग होम में आग लगने के बाद सुरक्षित निकाले गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने झुलसे लोगों की संख्या का खुलासा नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि चीन में ऐसा ही हादसा 19 साल पहले हुआ था। शिन्हुआ के अनुसार, उत्तर-पूर्व चीन में एक चार मंजिला अस्पताल में लगी आग से बचने के लिए हजारों मरीज खिड़कियों से कूद गए थे। इस दौरान कम से कम 39 लोग मारे गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *