मुकेश रंजन
Ranchi: भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर युवा नेता सह हटिया विधानसभा (64) के पूर्व प्रत्याशी ओम शंकर गुप्ता ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रथ यात्रा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था, समरसता और मानव कल्याण का महान उत्सव है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा समाज को प्रेम, सेवा, सद्भाव और एकता का संदेश देती है तथा सभी को धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करती है।
ओम शंकर गुप्ता ने कामना की कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं एवं उनके परिवारों पर सदैव बनी रहे। प्रभु सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली, शांति और सफलता से परिपूर्ण करें तथा हर कदम पर अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि रथ यात्रा का यह पावन पर्व समाज में भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में नई आशा, नई ऊर्जा और नई खुशियों का आगमन हो। अंत में उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से रथ यात्रा को श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।



