आरआर स्पोर्टिंग क्लब के पंडाल में वन्य जीवन और झारखंडी परिवेश की दिखेगी झलक 

Ranchi। रांची में दुर्गा पूजा को लेकर हर इलाके में एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल का निर्माण जारी है। रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में इस वर्ष वन्य जीवन और झारखंडी परिवेश की झलक मिलेगी। माता के भक्तों

आरआर स्पोर्टिंग क्लब के पंडाल में वन्य जीवन और झारखंडी परिवेश की दिखेगी झलक 
Advertisement

Ranchi। रांची में दुर्गा पूजा को लेकर हर इलाके में एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल का निर्माण जारी है। रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में इस वर्ष

वन्य जीवन और झारखंडी परिवेश की झलक मिलेगी। माता के भक्तों को यहां मां दुर्गा और अन्य देवी देवताओं की कलात्मक प्रतिमाओं का दर्शन होगा। समिति के संरक्षक विक्की यादव ने शनिवार को बताया कि पंडाल का अवलोकन करते ही अभिवादन जोहार के साथ गांव की संस्कृति, लोकनृत्य, पारंपरिक हथियार, वाद्ययंत्र आदि की मनोहारी छटा देखते ही बनेगी ।

पंडाल का बाह्य साज-सज्जा में झारखंड के वन्य जीवन को दर्शाया जाएगा। कुम्हार के चाक पर बनते मिट्टी के बर्तन, हाथी, घोड़ा और अन्य जीव का खूबसूरत नजारा होगा।

यादव ने बताया कि सोहराय पेटिंग, छऊ नृत्य मंडली के साथ राज्य के महापुरुषों की आकृतियों का अलग आकर्षण रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बार पूजा में लगभग 45 लाख रुपया खर्च आने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल के 50 कारीगर और मजदूर 60 फीट लंबे, 70 फीट चौड़े और 50 फीट उंचे पंडाल को जमीनी रूप देने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ कई तोरण द्वार बनाए जाएंगे, जिसकी खूबसूरती का अलग आकर्षण रहेगा। उन्होंने बताया कि क्लब के पदाधिकारी और सदस्य व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *