26 करोड़ 10 लाख की चरस के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में एसटीएफ और रोजा पुलिस की टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक नेपाली तस्कर को रोजा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से 26 करोड़ 10 लाख रूपये कीमत की चरस बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक

Advertisement

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में एसटीएफ और रोजा पुलिस की टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक नेपाली तस्कर को रोजा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से 26 करोड़ 10 लाख रूपये कीमत की चरस बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने आज शह्निवार बताया की, एसटीएफ व थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर जमुका दोराहा के पास से एक नेपाली मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तस्कर के कब्जे से उच्च 13 किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई है। पकडा गया तस्कर नेपाल के जिला कपिलवस्तु के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर दो सिमरा का रहने वाला मोहम्मद इकबाल है।

एसपी ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 26 करोड़ 10 लाख रुपये है।पकड़ा गया तस्कर पहले भी चरस तस्करी के मामले में कानपुर व गोण्डा जेल में बंद रहा चुका है। इकबाल की नेपाल में सुसराल है और वो वहीं रहता है। इकबाल नेपाल के चंद्रोटा के रहने वाले विष्णु से चरस लाकर जनपद शामली के कस्बा कैराना के रहने वाले शादाब को सप्लाई करने जा रहा था । उसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। जिसे उसने दस हजार रुपये देकर बनवाया था। उक्त आधार कार्ड पर उत्तर प्रदेश के जनपद सिदार्थ नगर केलोहिया नगर बरहनी के पता अंकित है। इकबाल उक्त आधार कार्ड का प्रयोग उत्तर प्रदेश में सफर के दौरान पुलिस से बचने के लिए करता था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *