राढहा पुल पर मौत बनकर दौड़ा कोयला लदा ट्रक, अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलटा

पिठोरिया-पतरातू मार्ग पर दहशत का माहौल, सड़क पर बिखरा कोयला — घंटों थमा यातायात मुकेश रंजन Ranchi : पिठोरिया-पतरातू मुख्य मार्ग पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राढहा पुल के समीप कोयला लदा एक एलपी ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट

Advertisement
  • पिठोरिया-पतरातू मार्ग पर दहशत का माहौल, सड़क पर बिखरा कोयला — घंटों थमा यातायात

मुकेश रंजन
Ranchi : पिठोरिया-पतरातू मुख्य मार्ग पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राढहा पुल के समीप कोयला लदा एक एलपी ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग सहम उठे। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का निबंधन संख्या JH02AV 5241 बताया गया है।

जानकारी के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में पतरातू की ओर जा रहा था। राढहा पुल के समीप अचानक चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिसके बाद भारी भरकम ट्रक जोरदार आवाज के साथ सड़क पर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक पर लदा कोयला सड़क पर बिखर गया और पूरे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटे ट्रक को हटाने एवं सड़क पर फैले कोयले को साफ कराने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मार्ग पर आवागमन धीरे-धीरे सामान्य कराया गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिठोरिया-पतरातू मार्ग पर भारी वाहनों की तेज गति लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त निगरानी, नियमित जांच अभियान और गति नियंत्रण व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.