GNIOT इंस्टीट्यूट में विधार्थियों के लिए ‘अभ्युदय-2024’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 

Greater Noida। दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क दो स्थित ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बी.टेक, एमसीए, एम.टेक कोर्सेज मे शामिल नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए ‘अभ्युदय 2024’ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय

GNIOT इंस्टीट्यूट में विधार्थियों के लिए 'अभ्युदय-2024' ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 
Advertisement

Greater Noida। दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क दो स्थित ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बी.टेक, एमसीए, एम.टेक कोर्सेज मे शामिल नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए ‘अभ्युदय 2024’ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अवार्डी भारतीय राष्ट्रीयवादी गीतकार, टेलीविजन स्क्रिप्ट और पटकथा के मशहूर लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला, प्रसिद्ध भारतीय समाचार रिपोर्टर, टीवी पत्रकार, समाचार एंकर मिस रुबिका लियाकत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई से आए एनटीटी डाटा आईएनसी इंडिया के कॉरपोरेट स्ट्रेटजी प्रमुख प्रसंजित रॉय तथा प्रख्यात टीसीएस कंपनी के मैनेजर आशीष कुमार, गुरु एजुकेशनल स्किल फाउंडेशन के फाउंडर चेयरमैन मिथिलेश कुमार सिंह, कॉलेज के चैयरमेन डा. राजेश कुमार गुप्ता, वाईस चेयरमैन गौरव गुप्ता, मैनेजमेंट मेंबर मिस सपना गुप्ता, जीआईएमएस संस्था के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह तथा निदेशक डा. धीरज गुप्ता आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सर्वप्रथम संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया और साथ ही उन्होंने जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान की उपलब्धियों को साझा करते हुए, इंडस्ट्रियल कनेक्ट, प्लेसमेंट् एंड ट्रेनिंग एवं गाँवों को गोद लेने आदि के बारे मे भी विस्तार से बताया| सस्थान के चैयरमैन डा. राजेश कुमार गुप्ता* ने विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करने का मंत्र बताया उन्होंने कहा सफलता के लिए विधार्थियों को शिक्षा को शौक बनाना चाहिए तथा लक्ष्य का निर्धारण कर पढाई करनी चाहिए उन्होंने विधार्थियों को अपने शिक्षकों तथा सीनियर्स से प्रेरणा लेने की सलाह दी तथा कक्षा में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने की अपील की!

मिस रुबिका लियाकत ने विधार्थियों को विनम्र एवं ईमानदार रहने की सलाह दी तथा जीवन में शानदार लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिद्दी होने की अपील की तथा विधार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने जीवन में इतनी उन्नति करो कि अब तक जो आप माता पिता के नाम से जाने जाते हो आगे आपके माता पिता आपके नाम से जाने जाये! इस अवसर पर समूह के ग्रुप रजिस्ट्रार, ग्रुप के अन्य संस्थानों के निदेशकगण , डीन, विभागाध्यक्ष, ग्रुप लाइब्रेरियन, शिक्षकगण तथा विधार्थियों के अभिभावक उपस्थित थे!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *