मुस्लिम आबादी से नहीं, गजवा-ए-हिंद की सोच वाले कट्टरपंथी मुसलमानों से परहेज: गिरिराज सिंह

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बिहार में हो रहे धर्म परिवर्तन को लेकर कहा है कि प्रलोभन देकर बिहार में धर्म परिवर्तन का जोर चल रहा है, चाहे ईसाई धर्म हो या हिन्दू। मुझे मुस्लिम आबादी से

Advertisement

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बिहार में हो रहे धर्म परिवर्तन को लेकर कहा है कि प्रलोभन देकर बिहार में धर्म परिवर्तन का जोर चल रहा है, चाहे ईसाई धर्म हो या हिन्दू। मुझे मुस्लिम आबादी से संकट नहीं है लेकिन गजवा ए हिंद की सोच वाले कट्टरपंथी मुसलमानों से परहेज है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को यहां बिहार के मंत्री आलोक मेहता के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। दरअसल, आलोक मेहता ने कुछ दिन पहले कहा था कि स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने में कोई दिक्कत नहीं है।गिरिराज सिंह ने कहा है कि कोई भी जिला इससे वंचित नहीं है, इसलिए मंत्री होकर ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करें।धर्म परिवर्तन के लिए कानून होनी चाहिए। मैं मंत्री से कहूंगा कि सत्ता आएगी जाएगी लेकिन भारत और बिहार जब तक बहुसंख्यक की आबादी है, तभी तक लोकतंत्र भी मजबूत है, नहीं तो कमजोर हो जाएगा।

मंत्री पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें केवल वोट देखना है तो वे वोट देखें। उन्होंने कहा है कि मुझे मुस्लिम आबादी से संकट नहीं है लेकिन कट्टरपंथी सोच मुसलमानों में है, जो गजवा ए हिंद लाना चाहते हैं और जो लव जिहाद के समर्थक हैं, जो भारत को इस्लामिक स्टेट बनना चाहते हैं, उन से परहेज है और मैं उनका विरोध करता हूं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.