नक्सलियों का पीएलजीए सप्ताह शुरू , पुलिस अलर्ट

Naxalites' PLGA week begins, police alert
Advertisement

रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों का पीएलजीए सप्ताह शुक्रवार से शुरु हो गया है। माओवादियों के पीएलजीए सप्ताह के पहले दिन पलामू जिले के नौडीहा बाजार के इलाके में पोस्टर चिपकाया है। माओवादियों ने नौडीहा बाजार के लक्ष्मीपुर पंचायत के इलाके में पेड़ पर पोस्टर चिपकाए थे। पोस्टर की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जब्त कर अपने साथ ले गई ।

माओवादियों के पीएलजीए सप्ताह मनाने की जानकारी मिलने के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी एसपी को अर्लट जारी किया गया है। नक्सली पीएलजीए सप्ताह के दौरान विध्वंसक घटना को अंजाम देते है। इस दौरान सभी एसपी को अपने –अपने क्षेत्रों में विशेष सर्तकता बरतने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि माओवादियों के केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) ने पीएलजीए की 22 वीं वर्षगांठ दो से आठ दिसम्बर तक मनाने का ऐलान किया था। इसे लेकर सीएमसी ने 27 पन्नों का एक बुकलेट जारी कर पीएलजीए सप्ताह बनाने का आह्वान किया था। इस दौरान गुरिल्ला युद्ध का तेज करने, जनाधार बनाने, दुश्मन को परास्त करने और जनयुद्ध को आगे बढ़ाने का की घोषणा की गयी थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *