Ranchi : अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रांची उपायुक्त से मुलाकात कर सिल्ली प्रखंड के जामनगर क्षेत्र में राढू नदी पर हो रहे अवैध बालू खनन को रोकने की मांग की।
Also Read : कांके का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वर्षों से उपेक्षित, सूना भवन और सूखा पेड़ बन गए पहचान
प्रतिनिधिमंडल के नीरज वर्मा ने बताया कि खनन की वजह से राढू पुल की नींव तक दिखाई देने लगी है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अभिषेक शुक्ला ने पर्यावरणीय नुकसान और जैव विविधता पर खतरे की बात कही।
मंच ने पुल के 500 मीटर के दायरे में खनन पर रोक, दोषियों पर कार्रवाई, और निगरानी तंत्र के गठन की मांग की। उपायुक्त ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में नीरज वर्मा, अभिषेक शुक्ला, आकाश नयन और सुमित कुमार शामिल थे।


