नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में ‘Go Green’ के संकल्प के साथ मनाया गया पृथ्वी दिवस

Ranchi : कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में छात्रों ने पर्यावरण की रक्षा हेतु शपथ ली और पृथ्वी को बचाने के लिए व्यक्तिगत योगदान देने का संकल्प दोहराया। Also

नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में ‘Go Green’ के संकल्प के साथ मनाया गया पृथ्वी दिवस
Advertisement

Ranchi : कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में छात्रों ने पर्यावरण की रक्षा हेतु शपथ ली और पृथ्वी को बचाने के लिए व्यक्तिगत योगदान देने का संकल्प दोहराया।

Also Read : राढू पुल को बालू तस्करी से बचाने की मांग, अबुआ अधिकार मंच ने सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता स्कूल की प्राचार्या श्रीमती किरण यादव ने ‘प्रत्येक दिन Go Green’ मंत्र को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के प्रदूषित वातावरण में वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमें अपने व्यवहार में बदलाव लाकर धरती के संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाने होंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने क्विज प्रतियोगिता, हिंदी व अंग्रेजी भाषण, और धरती बचाओ शपथ जैसे गतिविधियों में भाग लिया। छात्रों ने रंगीन पोस्टरों और संदेशों के माध्यम से पर्यावरणीय मुद्दों पर प्रकाश डाला। यह आयोजन शिक्षिका तनुश्री चक्रवर्ती के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.