एसीबी ने मुखिया को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद एसीबी की टीम ने एक रिश्वतखोर मुखिया को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बोकारो जिला के चंद्रपुरा स्थित पपलो पंचायत के मुखिया कार्तिक महतो को धनबाद एसीबी की टीम ने सोमवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा है।

एसीबी ने मुखिया को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Advertisement

Dhanbad : धनबाद एसीबी की टीम ने एक रिश्वतखोर मुखिया को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बोकारो जिला के चंद्रपुरा स्थित पपलो पंचायत के मुखिया कार्तिक महतो को धनबाद एसीबी की टीम ने सोमवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा है।

मुखिया को उसके ही घर से गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में एसीबी एएसपी बिनोद कुमार ने बताया कि पीएम आवास योजना का जिओ टैग करने के एवज में मुखिया लाभुक से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसकी शिकायत मिली थी। इसके बाद एसीबी की टीम ने जांच के बाद मुखिया कार्तिक महतो को रिश्वत की पहली किस्त 10 हजार रुपए लेते उनके ही घर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार मुखिया को एसीबी की टीम धनबाद एसीबी कार्यालय लाकर पूछताछ कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *