Godda : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अदाणी फाउंडेशन, गोड्डा द्वारा जिले के 300 उपचाराधीन टीबी रोगियों को गोद लेने की पहल की गई है। इस क्रम में आज नगर परिषद गोड्डा क्षेत्र के 150 टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार पैकेट वितरित किए गए, जबकि शेष 150 मरीजों को कल 13 अगस्त 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोड़ैयाहाट में आहार पैकेट प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ गोड्डा उपायुक्त अंजली यादव, अदाणी पावर प्लांट के सीबीओ प्रसून चक्रवर्ती, और सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
स्वर्णरेखा महिला समिति एवं पीवीयूएनएल के सहयोग से केजीबीवी पतरातू में नेत्र जांच शिविर आयोजित
उपायुक्त श्रीमती यादव ने कहा कि सरकार द्वारा टीबी रोगियों को निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन समय पर दवा, संतुलित आहार और सामाजिक सहयोग से रोगियों के स्वस्थ होने की प्रक्रिया और तेज होती है। उन्होंने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल को सराहते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
अदाणी पावर गोड्डा के प्लांट हेड प्रसून चक्रवर्ती ने कहा, “अदाणी फाउंडेशन केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं बल्कि रोगियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।“
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कुमार प्रीतम दत्ता ने इसे “स्वस्थ गोड्डा” की दिशा में एक मजबूत और आवश्यक कदम बताया। उन्होंने अन्य कॉरपोरेट, संस्थानों और संगठनों से भी ऐसे प्रयासों में भागीदारी का आग्रह किया।
इस मौके पर अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर हेड संतोष सिंह, रोहित भारती, अभय वर्मा, दीपक कुमार, विजय कुमार ठाकुर, और नगर परिषद प्रतिनिधि समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह पहल न केवल ‘टीबी मुक्त गोड्डा’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि यह कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की सच्ची भावना का भी परिचायक है।

