Patratu : स्वर्णरेखा महिला समिति (एसएमएस) द्वारा पीवीयूएनएल के सहयोग से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), पतरातू में एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कक्षा 11वीं और 12वीं की कुल 113 छात्राओं की आंखों की जांच की गई।
स्टार इंटरनेशनल स्कूल में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेनू सेहगल ने छात्राओं से संवाद किया और उन्हें कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई में सफलता के लिए स्वस्थ दृष्टि अत्यंत आवश्यक है। दृष्टि ठीक न हो तो न सिर्फ शिक्षा में बाधा आती है बल्कि जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय की सभी छात्राओं के लिए चरणबद्ध तरीके से नेत्र जांच की व्यवस्था की जाएगी, ताकि समय रहते किसी भी दृष्टि दोष का निदान एवं उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
इस स्वास्थ्य पहल का उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाकर उनकी शैक्षणिक प्रगति को सशक्त बनाना है। विद्यालय प्रबंधन, छात्राएं एवं अभिभावक इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।

