आदाणी फाउंडेशन ने मुफ्त नेत्र जांच कैंप का किया आयोजन

रांची : अदाणी फाउंडेशन की ओर से पावर प्लांट प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सुविधा में सुधार के लिए मोतिया गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को मुफ्त नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में लगभग 25 ग्रामीणों ने अपने आंखों की

Advertisement

रांची : अदाणी फाउंडेशन की ओर से पावर प्लांट प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सुविधा में सुधार के लिए मोतिया गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को मुफ्त नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में लगभग 25 ग्रामीणों ने अपने आंखों की जांच कराई। नेत्र जांच के बाद ग्रामीणों को उचित सलाह के साथ-साथ जरुरत की दवा भी नि:शुल्क दिया गया। अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित मोतिया गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक माह के पहले शनिवार को नेत्र चिकित्सक डॉ. सुमित कुमार सिंह द्वारा इस कैंप का आयोजन किया जाता है।

दरअसल अदाणी फाउंडेशन की ओर से मोतिया गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना किसी न किसी विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा चिकित्सकीय जांच की सुविधा व मुफ्त दवा वितरण की व्यवस्था उपलब्ध है. जिसमें शहर के नामी चिकित्सक ग्रामीणों को प्राथमिक जांच के उपरान्त दवा व उचित चिकित्सकीय परामर्श दे रहे हैं.
अदाणी फाउंडेशन के इस पहल से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती सुविधा से गांव के आस-पास के करीब पन्द्रह गांवों के लोग, विशेषकर महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग, और बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.