लंदन में भारतीय छात्र की मौत की जांच जारी, शव को स्वदेश लाने के लिए गो फंड मी के तहत 4,500 पाउंड जुटाए गए

लंदन। ब्रिटेन में लापता 23 वर्षीय भारतीय छात्र मीत कुमार पटेल लंदन की टेम्स नदी में मृत पाया गया है। मीत कुमार सितंबर में पढ़ाई के लिए ब्रिटेन पहुंचे थे। 17 नवंबर को उनके लापता होने की सूचना मिली थी। स्थानीय इवनिंग स्टैंडर्ड अखबार के

Advertisement

लंदन। ब्रिटेन में लापता 23 वर्षीय भारतीय छात्र मीत कुमार पटेल लंदन की टेम्स नदी में मृत पाया गया है। मीत कुमार सितंबर में पढ़ाई के लिए ब्रिटेन पहुंचे थे। 17 नवंबर को उनके लापता होने की सूचना मिली थी। स्थानीय इवनिंग स्टैंडर्ड अखबार के अनुसार मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने 21 नवंबर को पूर्वी लंदन के कैनरी घाट क्षेत्र के पास टेम्स नदी में उसका शव खोजा। पैरामेडिक्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि मौत को संदिग्ध नहीं माना जा रहा है। जांच चल रही है।

इस अखबार के अनुसार, मीत कुमार को शेफील्ड हॉलम विश्वविद्यालय में डिग्री और अमेजॉन में अंशकालिक नौकरी शुरू करनी थी। उसे 20 नवंबर को शेफील्ड जाना था। वह रोजाना की सैर के बाद लंदन में अपने घर नहीं लौटे, तो उनके रिश्तेदारों ने पुलिस को लापता होने की सूचना दी थी। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले मीत कुमार के परिवार की मदद के लिए लंदन में रहने वाले रिश्तेदारों ने धन जुटाने और उनके शव को भारत भेजने का बंदोबस्त करने का फैसला लिया। लंदन में जुटाया गया फंड भारत में मीत कुमार के परिवार को स्थानांतरित किया जाएगा।

उनके रिश्तेदार पार्थ पटेल ने गो फंड मी ऑनलाइन फंडराइजर लॉन्च कर पिछले सप्ताह से अब तक लगभग 4.74 लाख रुपये (4,500 पाउंड ) से अधिक राशि जुटाई है। धन संचय की अपील में लिखा गया है कि 23 वर्षीय मीत पटेल 19 सितंबर, 2023 को उच्च अध्ययन के लिए यूके आया था। इस बीच सामने आया है कि मीत ने ‘लापता’ होने से पहले एक ऑडियो संदेश अपने परिवार को भेजा था। उनका परिवार गुजरात के पाटन जिले के चाणस्मा तहसील के रणासन गांव में रहता है। मीत ने कहा था कि वह मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या का रास्ता अपना रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.