आंदोलन के बाद छात्रों की सुरक्षित घर वापसी का इंतजाम, रांची जिला प्रशासन ने उतारी बसों की पूरी फौज

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now रामगढ़ से गिरिडीह तक छात्रों के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था, बसों के साथ चालकों के मोबाइल नंबर भी जारी मुकेश रंजन Ranchi: आंदोलन में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे विभिन्न जिलों के छात्रों की

आंदोलन के बाद छात्रों की सुरक्षित घर वापसी का इंतजाम, रांची जिला प्रशासन ने उतारी बसों की पूरी फौज
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • रामगढ़ से गिरिडीह तक छात्रों के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था, बसों के साथ चालकों के मोबाइल नंबर भी जारी

मुकेश रंजन 

Ranchi: आंदोलन में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे विभिन्न जिलों के छात्रों की सुरक्षित और सकुशल घर वापसी के लिए जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। छात्रों को अपने-अपने जिलों तक लौटने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने आवश्यकता के अनुसार विशेष बसों की व्यवस्था की है। रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद और गिरिडीह जाने वाले छात्रों के लिए बसों के नंबर के साथ चालकों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य स्पष्ट है कि आंदोलन में शामिल होने के बाद बाहर से रांची आए किसी भी छात्र को अकेले, असहाय या परेशान होकर घर लौटने के लिए भटकना न पड़े। प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है।

रामगढ़ और हजारीबाग जाने के लिए बसें :

– JH01GJ5480 — 9110913935

– JH01BQ9049 — 8709036227

– JH01FD1051 — 7632069309

– JH01EW9093 — 9798208660

– JH01DP8393 — 9771611890

– JH01DW5232 — 9546189388

– JH01FA5855 — 8862818140

– JH01FA5338 — 7479994308

– JH01FU7346 — 6204213843

– JH01AV5082 — 6204020831

धनबाद के लिए विशेष बसें :

– JH01DK4815 — 7209887996

– JH01DK7314 — 9771555676

– JH01DK8690 — 7091781702

– JH01FA6089 — 9006749479

– JH01FY9514 — 9708185363

गिरिडीह जाने वाले छात्रों के लिए :

– JH01AZ8244 — 9905414556

– JH01AZ8251 — 8084222709

– JH01FN6741 — 9204563137

– JH01EJ3281 — 9204449827

– JH01FN1057 — 9931427191

स्थानीय आवागमन के लिए आरक्षित बसें :

– JH01BY5936 — 6200429723

– JH01BP4097 — 9798230459

– JH01BQ2170 — 6205690592

– JH01EZ2519 — 9801235556

– JH01EB8578 — 7631140679

छात्र हमारे अपने हैं’, प्रशासन ने दिया भरोसा

जिला प्रशासन ने कहा कि छात्र हमारे अपने हैं और उनकी सुरक्षा, सुविधा तथा सकुशल घर वापसी प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। जरूरत पड़ने पर छात्र जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे उपलब्ध कराई गई निर्धारित परिवहन व्यवस्था का लाभ उठाएं और सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंचें।

संदेश साफ है,आंदोलन खत्म होने के बाद घर लौटने की राह में कोई छात्र अकेला नहीं रहेगा, प्रशासन उसके साथ खड़ा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.