मिठाई का झांसा देकर 8 माह के बच्चे को ले गया युवक, तलाश जारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now मनेर: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला में सोमवार सुबह आठ माह के बच्चे के लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला विशाल नामक

मिठाई का झांसा देकर 8 माह के बच्चे को ले गया युवक, तलाश जारी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

मनेर: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला में सोमवार सुबह आठ माह के बच्चे के लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला विशाल नामक युवक बच्चे को मिठाई खिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच और बच्चे की तलाश में जुट गई है।

परिजनों के अनुसार, आरा जिले के बड़का गांव निवासी भोला साव अपनी पत्नी आरती और आठ माह के बच्चे के साथ मनेर के देवी स्थान इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। उनके बगल के कमरे में प्रेमटोला निवासी विशाल नामक युवक रहता था।

चार दिन पहले भोला साव ने देवी स्थान का मकान खाली कर तिवारी टोला में पूर्व विधायक श्रीकांत निराला के आवास के पास रामबाद निवासी सिपाही जी के मकान में किराए पर रहना शुरू किया था।

मिठाई खिलाने के बहाने बच्चे को ले गया

सोमवार सुबह विशाल बच्चे के घर पहुंचा और उसे पुचकारते हुए मिठाई खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। वह पड़ोस के एक आठ वर्षीय बच्चे को भी साथ ले गया था।

मनेर थाना के पास स्थित एक मिठाई की दुकान पर उसने आठ वर्षीय बच्चे को मिठाई खिलाई। इसके बाद वह आठ माह के बच्चे को यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसे कपड़ा दिलाने जा रहा है। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चला।

परिजनों के मुताबिक, विशाल का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। काफी तलाश के बाद बच्चे का पता नहीं चलने पर उन्होंने मनेर थाने में सूचना दी।

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

पुलिस संदिग्ध युवक और बच्चे की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि विशाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसके बारे में अलग-अलग पहचान से रहने की बातें सामने आई हैं।

पहचान को लेकर भी लगाए गए आरोप

परिजनों की ओर से यह आरोप भी लगाया गया है कि विशाल उसका छद्म नाम था और वह मुस्लिम युवक है, जिसने हिंदू पहचान बताकर प्रेमटोला की एक हिंदू लड़की से शादी की थी। हालांकि, इन दावों की पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी दावा किया गया है कि उसकी पत्नी किसी मामले में जेल में बंद है। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बच्चे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.