किसानों के लिए वरदान बना AI, 11 भाषाओं में सटीक खेती समाधान

Dhanbad : धनबाद के किसानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) खेती को आसान, सुरक्षित और अधिक लाभदायक बना रहा है। एआई तकनीक की मदद से अब किसान मौसम पूर्वानुमान, बुआई की सही समय-सारिणी, कीट प्रबंधन, फसल निगरानी और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी पहले से

किसानों के लिए वरदान बना AI, 11 भाषाओं में सटीक खेती समाधान
Advertisement

Dhanbad : धनबाद के किसानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) खेती को आसान, सुरक्षित और अधिक लाभदायक बना रहा है। एआई तकनीक की मदद से अब किसान मौसम पूर्वानुमान, बुआई की सही समय-सारिणी, कीट प्रबंधन, फसल निगरानी और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी पहले से कहीं अधिक तेज, सटीक और स्थानीय स्तर पर प्राप्त कर पा रहे हैं।

खेत से लेकर बाजार तक कृषि सप्लाई चेन को मजबूत करने और जोखिम को कम करने में एआई एक नई कृषि क्रांति के रूप में उभर रहा है। धनबाद के धोखरा क्षेत्र के किसान विनोद रजक बताते हैं कि एआई आधारित प्लेटफॉर्म स्थानीय मौसम की सटीक भविष्यवाणी करता है, जो फसल की बुआई, खेत की तैयारी और खाद-बीज के उपयोग की योजना बनाने में बेहद सहायक है।

उन्होंने कहा कि एआई से मिलने वाले मौसम अनुमान अब अधिक विश्वसनीय हो गए हैं और इसका सीधा असर खेतों में दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही किसान सरकारी योजनाओं से जुड़े सवालों के जवाब भी तुरंत पा रहे हैं। यह एआई प्लेटफॉर्म 11 भाषाओं में उपलब्ध है और प्रतिदिन सैकड़ों किसानों की मदद कर रहा है। अब तक यह 93 लाख से अधिक सवालों के जवाब दे चुका है।

वहीं धोखरा के ही किसान विकास हेंब्रम का कहना है कि मौसम की अनिश्चितता और जलवायु परिवर्तन के कारण कीट हमले बढ़ गए हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में एआई तकनीक किसानों को मोबाइल से कीटों की तस्वीर लेकर तुरंत पहचान करने और सही समाधान अपनाने में मदद कर रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम, कीट, मिट्टी और फसलों से जुड़ी रियल टाइम जानकारी मिलने से खेती अधिक वैज्ञानिक, टिकाऊ और लाभकारी बनेगी। आने वाले समय में एआई किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *