कुत्ते की अनोखी शादी, 700 बाराती बने गवाह

Hamirpur : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक अनोखा और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। जूना अखाड़े से जुड़े संत श्री श्री 1008 संतोष आनंद महाराज बाल योगी ने अपने पालतू कुत्ते “सेवानंद” की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ कराई। कुत्ते की

कुत्ते की अनोखी शादी, 700 बाराती बने गवाह
Advertisement

Hamirpur : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक अनोखा और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। जूना अखाड़े से जुड़े संत श्री श्री 1008 संतोष आनंद महाराज बाल योगी ने अपने पालतू कुत्ते “सेवानंद” की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ कराई। कुत्ते की बारात ढोल-नगाड़े और डीजे की धुनों के साथ निकली, जिसमें करीब 700 बाराती शामिल हुए।

Also Read : राजा हत्याकांड में नया मोड़, सोनम उगलेगी कई और राज

यह अनोखी शादी हमीरपुर के मुस्करा क्षेत्र स्थित छानी बांध गांव में हुई। मंगलवार और बुधवार को शादी से जुड़े कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने जमकर भाग लिया। भोजन, पकवान और सजावट में किसी भी इंसानी शादी से कम इंतजाम नहीं किए गए। कुल 500 से अधिक शादी के कार्ड भी बांटे गए।

कुत्ते सेवानंद की शादी गोहांड ब्लॉक के मुसाही मौजा निवासी कुतिया “विचित्र कुमारी” से हुई। सोमवार को प्रतिभोज का आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ों लोगों ने भोज का आनंद लिया। गुरुवार को विवाह की अंतिम रस्म विदाई पूरी की गई।

संत ने क्यों कराई कुत्ते की शादी?
संत संतोष आनंद महाराज ने बताया कि सेवानंद को उन्होंने छोटे से पाला है और वह उनके परिवार का हिस्सा बन चुका है। उनका मानना है कि जब परिवार के अन्य सदस्य की शादी होती है, तो सेवानंद की भी होनी चाहिए। यह शादी किसी धार्मिक उद्देश्य या मान्यता से नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव के चलते कराई गई है।

बारातियों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। कई लोग नए कपड़े पहनकर पूरी तैयारी से बारात में शामिल हुए। डीजे पर नाचते बाराती और ढोल की गूंज से माहौल किसी पारंपरिक विवाह समारोह जैसा हो गया।

गांव में बना चर्चा का विषय
यह अनोखा विवाह समारोह न सिर्फ हमीरपुर जिले बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस आयोजन को लेकर हैरान भी हैं और हंसते-मुस्कराते हुए इस अलग ही अंदाज की शादी को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

पूर्व प्रधान देवीदयाल ने बताया कि संत ने अपने पालतू कुत्ते को परिवार का सदस्य मानते हुए विवाह जैसे संस्कार को निभाया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *