झारखंड में सभी जिला अस्पतालों को मिलेंगे 4–4 नए एंबुलेंस

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सभी जिला अस्पतालों को चार-चार एंबुलेंस उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही प्रदेश भर के गांवों से मरीजों को लाने-लेजाने के लिए पंद्रह हजार स्ट्रेचर भी मुहैया करवाए जाएंगे।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान

झारखंड में सभी जिला अस्पतालों को मिलेंगे 4–4 नए एंबुलेंस
Advertisement

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सभी जिला अस्पतालों को चार-चार एंबुलेंस उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही प्रदेश भर के गांवों से मरीजों को लाने-लेजाने के लिए पंद्रह हजार स्ट्रेचर भी मुहैया करवाए जाएंगे।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को रांची के मानकुम में आयोजित एक समारोह में इसकी घोषणा की।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इससे पहले रांची के नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान के प्रेक्षागृह में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कायाकल्प, एनक्वास, लक्ष्य और मुस्कान जैसी राष्ट्रीय गुणवत्ता योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 744 स्वास्थ्य संस्थानों को सम्मानित किया।

समारोह के दौरान रांची सदर अस्पताल को कायाकल्प श्रेणी में देशभर में पहला स्थान प्राप्त होने पर पचास लाख रुपये और इको-फ्रेंडली श्रेणी में दस लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

मंत्री इरफान अंसारी ने इस मौके पर कहा कि जबतक झारखंड की स्वास्थ्य सेवा को जनता के अनुरूप नहीं बना दिया जाता, देता, तबतक चैन से नहीं बैठूंगा। उन्होंने बताया कि राज्य में छह नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है, जिनमें से एक की स्थापना उनके गृह जिला जामताड़ा में होगा।

रिम्स-2 की स्थापना और रोबोटिक इलाज की शुरुआत को उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव की दिशा में बड़ा कदम बताया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक जिला अस्पताल को चार-चार नए एम्बुलेंस दिए जाएंगे और गांव-गांव तक मरीजों को लाने-लेजाने के लिए पंद्रह हजार स्ट्रेचर जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे।

समारोह में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया और अनुबंधकर्मी कर्मचारियों की गृह जिला पोस्टिंग की मांग उठाई।

समारोह में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचएम निदेशक शशि प्रकाश झा, मेडिकल कॉरपोरेशन के एमडी अबु इमरान, डॉ. सिद्धार्थ सान्याल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी और विजेता संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *