स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकेबंदी फिर शुरू, बड़ी संख्या में युद्धपोत और लड़ाकू विमान तैनात

Washington : अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ईरान के खिलाफ एक बार फिर नाकेबंदी शुरू कर दी है। यूएस सेंट्रल कमांड ने बुधवार, 15 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। अमेरिकी नौसेना की ओर से नाकेबंदी फिर लागू

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकेबंदी फिर शुरू, बड़ी संख्या में युद्धपोत और लड़ाकू विमान तैनात
Advertisement

Washington : अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ईरान के खिलाफ एक बार फिर नाकेबंदी शुरू कर दी है। यूएस सेंट्रल कमांड ने बुधवार, 15 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। अमेरिकी नौसेना की ओर से नाकेबंदी फिर लागू किए जाने के बाद ईरानी जहाजों की हॉर्मुज से आवाजाही प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर साझा पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सेना ने शाम चार बजे से ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में आने-जाने वाले जहाजों के खिलाफ नाकेबंदी फिर से लागू कर दी है।

खबरों के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिम एशिया में अमेरिकी नौसेना के 20 से अधिक युद्धपोत और सैकड़ों सैन्य विमान तैनात हैं। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अमेरिकी सैन्य मौजूदगी के कारण तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

अप्रैल में पहली बार लगाई गई थी नाकेबंदी

बता दें कि इससे पहले अमेरिका ने अप्रैल में ईरान के खिलाफ पहली बार नाकेबंदी लागू की थी। जून में सीजफायर के बाद इसे हटा लिया गया था।

जानकारी के अनुसार, समझौते के तहत 60 दिनों के भीतर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक स्थायी समझौता किया जाना था। हालांकि, निर्धारित समय के भीतर ऐसा कोई समझौता नहीं हो सका।

इसके बाद अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ईरान के खिलाफ नाकेबंदी फिर से लागू कर दी है। इस घटनाक्रम से पश्चिम एशिया में पहले से जारी तनाव और गहराने की आशंका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.