अरबाज खान का खुलासा—‘दबंग 4’ की फ्रैंचाइजी अभी खत्म नहीं, काम जारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो अगले साल रिलीज होने वाली है। इसी बीच उनकी सुपरहिट ‘दबंग’ फ्रैंचाइजी को लेकर एक बड़ी अपडेट

अरबाज खान का खुलासा—‘दबंग 4’ की फ्रैंचाइजी अभी खत्म नहीं, काम जारी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो अगले साल रिलीज होने वाली है। इसी बीच उनकी सुपरहिट ‘दबंग’ फ्रैंचाइजी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्ममेकर अरबाज खान ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि ‘दबंग 4’ पर काम जारी है और फ्रैंचाइजी बिल्कुल भी खत्म नहीं हुई है।

एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने कहा,
“यह पाइपलाइन में है, लेकिन इसकी टाइमलाइन फिलहाल तय नहीं है।”
उन्होंने बताया कि दर्शकों के लगातार सवाल आते हैं कि चौथी किस्त कब आएगी। इस पर उनका कहना है कि फिल्म पर काम चल रहा है और टीम बिना किसी जल्दबाजी के आगे बढ़ रही है।

अरबाज खान ने आगे कहा,
“‘दबंग 4’ जरूर बनेगी। सही समय पर बनेगी। सलमान और हम इस पर चर्चा कर रहे हैं। यह कब बनेगी, कहना मुश्किल है, लेकिन जब भी आएगी—फैंस इसका बेसब्री से इंतजार करेंगे।”

गौरतलब है कि सलमान खान की ‘दबंग’ सीरीज़ की तीनों फिल्में (2010, 2012 और 2019) बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफल रही थीं। अब अरबाज की पुष्टि के बाद यह साफ है कि चुलबुल पांडे एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.