Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में जामताड़ा और खूंटी जैसे इलाके की कोई पहचान नहीं थी, लेेेकिन अब इन्हीं जिले के लोग अब डॉक्टर बनेंगे। उन्होंने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और खूंटी जैसे जिलों में चार नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज खोलने की इस घोषणा के बाद पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है, खासकर जामताड़ा में लोगों…
Author: admin
Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अगुवाई में झारखंड के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की झोली में एक रजत और एक कांस्य पदक डाला है।प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 अक्टूबर तक नागालैंड के कोहिमा स्थित दीमापुर चुमकेडीमा पुलिस कॉम्प्लेक्स के केके बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम में किया जा रहा है।प्रतियोगिता के 41 किलो भार वर्ग में जयवीर यादव ने सेमीफाइनल में उत्तराखंड के खिलाड़ी से हारकर राज्य को पहला कांस्य पदक दिलाया, वहीं 32 किलो भार वर्ग में अखिल यादव ने फाइनल में…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोहराय कुनामी (कार्तिक पुर्णिमा) के शुभ अवसर पर लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़, टीटीपीएस ललपनिया बोकारो में आगामी तीन, चार और पांच नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के…
गौतम बुद्ध नगर । थाना दादरी में दिल्ली विश्वविद्यालय मे पढने वाली एक छात्रा ने आज रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता ने दीपावली वाली रात के दिन उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने पुलिस आयुक्त से कल शिकायत की की उसके पिता बचपन से ही उसके ऊपर गंदी नजर रखते हैं। वह हैवान व दरिन्दे किस्म के व्यक्ति हैं। छात्रा के अनुसार…
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में दो चरणों में मतदान होना है। 06 नवम्बर को पहला और 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान होगा। पहले चरण को होने वाले विधानसभा चुनाव में 1,314 उम्मीदवारों में से 27 प्रतिशत गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपित हैं – जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के आरोप शामिल हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और बिहार इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक 1,303 उम्मीदवारों ने जो अपना चुनावी हलफनामा दायर किया है उस पर आधारित रिपोर्ट में पाया गया कि 423 (32 प्रतिशत) ने आपराधिक मामले घोषित किए…
Ranchi : कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी तिथि यानी एक नवंबर को श्रीहरि विष्णु की पूजा के शुभ संयोग के साथ तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव मनाया जाएगा। आचार्य मनोज पांडेय ने बुधवार को बताया कि देवउठनी एकादशी पर ध्रुव योग, रवि योग और त्रिपुष्कर योग के महासंयोग का निर्माण हो रहा है, जो इसे अत्यंत पावन और मंगलकारी बना रहे हैं। एकादशी तिथि 31 अक्टूबर की रात 4.02 बजे से शुरू होगा और एक नवंबर की रात 2.57 बजे तक रहेगा। ऋषिकेश पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि एक नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन माता…
Ranchi : चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण 31 अक्टूबर तक झारखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की आशंका है। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि आनेवाले समय में इसके पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। आनंद ने बताया कि गुरुवार को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और मध्यवर्ती भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।…
Kolkata : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया विवाद तब खड़ा हो गया जब यह खुलासा हुआ कि तृणमूल कांग्रेस की एक पार्षद के पास दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से जारी मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) हैं। बताया गया है कि दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर सात की पार्षद नमिता सरदार का नाम एक साथ दो विधानसभा क्षेत्रों — बारुईपुर पश्चिम और कुलतली — की मतदाता सूचियों में दर्ज है। दोनों विधानसभा क्षेत्र एक ही जिले में आते हैं, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है। चुनावी नियमों के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) के सिविल सर्जन सहित कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस गंभीर घटना के बाद की गई, जिसमें थैलेसीमिया से पीड़ित पांच बच्चों को चाईबासा सदर अस्पताल में रक्त चढ़ाने के बाद एचआईवी संक्रमण हो गया। राज्य सरकार ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹2 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है और कहा है कि संक्रमित बच्चों के पूरे इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही और सरकारी अस्पतालों में रक्त सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।…
Palamu : पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के पास रविवार को खरना के दिन सोन नदी में नहाने गए तीन युवक डूब गए। डूबने वालों में बिहार के शेरघाटी निवासी अंकुश पासवान (22) , बिहार के इटवा के नवीनगर निवासी आदर्श चंद्रवंशी (22) और पोखराही गांव निवासी रजनीश चंद्रवंशी (23 ) शामिल हैं। स्थानीय गोताखोरों की टीम देर शाम छह बजे तक खोज में जुटी रही, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना की सूचना मिलते ही दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा। हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम छा…

